फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Martyr Karna's mortal remains will be brought from the airport to the village in convoy.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एयरपोर्ट से काफिले में गांव तक लाया जाएगा शहीद कर्ण का पार्थिव शरीर

Thu, 05 Sep 2024 05:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Martyr Karna's mortal remains will be brought from the airport to the village in convoy.
झज्जर। शहीद कर्ण सिंह का पार्थिव शरीर वीरवार दोपहर तक गांव में पहुंचेगा। बुधवार दोपहर को परिजन पार्थिव शरीर लेकर अहमदाबाद से रवाना हुए और बुधवार रात 10 बजे तक पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा।
विज्ञापन

यहां दिल्ली स्थित नेवी मुख्यालय में औपचारिकताएं पूरा करने के बाद पार्थिव शरीर को सुबह अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया जाएगा। पार्थिव शरीर को नजफगढ़, बादली के रास्ते झज्जर से गांव काफिले में लाया जाएगा। नेवी के जवान भी साथ होंगे। पार्थिव शरीर को सबसे पहले घर लाया जाएगा और उसके बाद अंतिम संस्कार तागे वाला तालाब पर किया जाएगा। तागे वाले तालाब पर ही बीएसएफ जवान विनोद कुमार का अंतिम संस्कार किया गया था और उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुजरात से पार्थिव शरीर लाने के लिए शहीद कर्ण के भाई अर्जुन व उसके साथी गए हैं। खुद जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल भी अर्जुन से संपर्क बनाए हैं। जिस तागे वाले तालाब पर अंतिम संस्कार किया जाना है, वहां पर मिट्टी भरत का काम प्रशासन की तरफ से करवाया गया, लेकिन बारिश की वजह से मिट्टी दोपहर को बह गई। शाम को फिर भरत का काम कराया गया ताकि अंतिम संस्कार में दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन


तागे वाला तालाब के प्याऊ पर बनाई जाएगी समाधि
वीरवार को शहीद कर्ण के पैतृक गांव डावला में अंतिम संस्कार किया जाएगा। डावला गांव में राजकीय सम्मान के साथ गांव में शहीद कर्ण सिंह का अंतिम संस्कार होगा। गांव की प्याऊ के पास कर्ण सिंह के नाम की समाधि स्थल बनाने की तैयारियां भी चल रही हैं। डावला गांव के सरपंच प्रतिनिधि नितेश कुमार ने बताया कि प्याऊ के पास कर्ण सिंह के नाम की समाधि बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed