{"_id":"6115673e8ebc3e75967a4154","slug":"married-woman-herself-swings-by-hanging-her-son-both-die-jhjhar-news-rtk620793940","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने अपने बेटे के साथ लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने अपने बेटे के साथ लगाया फंदा
विज्ञापन
बेरी (झज्जर)। पारिवारिक कलह के चलते गांव पलड़ा में एक विवाहिता ने अपने 2 साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा फंदा लगाने का पता परिवार के सदस्यों को बुधवार रात करीब 8 बजे चला। उसके बाद वे उसे झज्जर सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। महिला द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका पर पहुंचकर मुआयना किया।
पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला द्वारा आत्महत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
गांव बोचड़ियां, जिला महेंद्रगढ़ की रहने वाली सुमित्रा की शादी 31 दिसंबर 2017 को गांव पलड़ा निवासी मनीष पुत्र सोमदेव के साथ हुई थी। मनीष खेतीबाड़ी करता है। परिजनों के अनुसार बुधवार को सास-बहू में झगड़ा हुआ था। झगड़े की वजह से सुमित्रा ने दिन में खाना नहीं खाया और वह अपने बेटे को लेकर घर के साथ ही पशुओं को बांधने के लिए बनाए गए कमरे में चली गई। खेत से वापस आने के बाद उसका पति रात करीब 8 बजे जब खाना लेकर गया तो देखा कि उसकी पत्नी ने अपने दो साल के बेटे के साथ फंदे पर लटकी है।
विज्ञापन
आनन-फानन में दोनोें को फंदे से उतार कर परिजन झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के मामा लाल सिंह ने बताया कि इससे पहले भी जब झगड़ा हुआ था तो समझाने के लिए गांव में आया था। उस समय उसके साथ भी कहासुनी हुई थी।
अधिकारी का कहना
गांव पलड़ा में एक विवाहिता ने अपने 2 साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह है। महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। झज्जर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। -सुनील कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।