{"_id":"65db6400bcb6bf72f203fb3f","slug":"married-woman-accuses-husband-of-assault-and-threat-to-kill-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105766-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विवाहित का पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विवाहित का पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
Sun, 25 Feb 2024 09:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला रोहतक जिले की बेटी है और यहां झज्जर जिले के एक गांव में ब्याही है।
पीड़िता का कहना है कि गत 19 फरवरी की रात को वह चौबारे में थी। करीब साढ़े दस बजे पति आया और कहने लगा कि तूने घर में किसी को बुलाया था। मैंने इंकार किया तो वह झगड़ने लगा और मारपीट शुरू कर दी। डंडों से वार किए। किसी तरह वह जान बचाकर भागी। फिर अपने मायके पक्ष को अवगत कराया। मायके वाले आए तो उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराई और फिर अपने साथ ले गए। अब तबीयत में सुधार होने पर शिकायत दी है। वहीं, आसौदा पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।