{"_id":"6616da7b7d4f4bd86e0cfebb","slug":"markets-became-buzzing-as-soon-as-the-moon-was-seen-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-109402-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चांद का दीदार होते ही गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चांद का दीदार होते ही गुलजार हुए बाजार
Wed, 10 Apr 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले भर में वीरवार को ईद-फितर का धूमधाम से मनाई जाएगी। शाम को ईद का चांद देखने के लिए लोग उत्साहित रहे। चांद दिखने के बाद आतिशबाजी हुई और आधी रात तक बाजार में खरीदारी का दौर चला। रात तक बाजार गुलजा रहे। उधर पुलिस ने ईद को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
शहर में दो मस्जिद है, लेकिन नमाज श्री राम शर्मा पार्क वाली मस्जिद में अता की जाएगी। शहर में एक मस्जिद श्री राम शर्मा पार्क में है और दूसरी बाजार में है। मौलवी आबिद हुसैन ने बताया कि नमाज का समय सुबह 9 बजे रखा गया है। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से पुलिस व्यवस्था भी रहेगी। नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने बुधवार को विशेष सफाई व्यवस्था कराई थी।