{"_id":"68c726fe50539e857d04a648","slug":"market-will-run-in-top-gear-from-navratri-advance-booking-of-cars-and-bikes-starts-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117470-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र से टॉप गियर में दौड़ेगा बाजार, कार-बाइक की एडवांस बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र से टॉप गियर में दौड़ेगा बाजार, कार-बाइक की एडवांस बुकिंग शुरू
Mon, 15 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : शोरूम में खड़ी कार। संवाद
बहादुरगढ़। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं और इसी दिन से जीएसटी की नई दरें भी प्रभावी हो जाएंगी। ऐसे में ऑटो मोबाइल क्षेत्र में बंपर तेजी का अनुमान जताया गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पितृ पक्ष में ही ग्राहकों ने अपनी मनपसंद कार और बाइकों की को टोकन मनी देकर बुकिंग शुरू करा दी है। कारोबारियों का कहना है कि नवरात्र से बाजार गुलजार हो जाएंगे, वाहन बाजार टॉप गियर में दौड़ेगा।
बाइक-स्कूटी पर 5 से 10 हजार और कारों पर 60 से 80 हजार तक का लाभ मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-रोहतक रोड पर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कार शोरूम के मैनेजर देवेंंद्र कुमार ने बताया कि पितृ पक्ष में भी कारों की बुकिंग हो रही है।
कार की डिलिवरी लोग पहले नवरात्र पर लेंगे। अब तक उनके यहां पर 12 कारों की बुकिंग की जा चुकी है। अभी नवरात्र शुरू होने में हफ्ता बाकी है। इस दौरान भी उन्हें इतनी ही कारों की बुकिंग और होने की उम्मीद है। इस लिहाज से अबकी बार नवरात्र में भी कारों की खूब बिक्री होने की संभावना बनी हुई है। 22 मई से नवरात्र शुरू होंगे और इसी दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं नजफगढ़ रोड पर दुपहिया शोरूम के संचालक नरेश राठी बताते हैं कि लोग बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। बाइकों पर भी 5 से 10 हजार रुपये का लाभ ग्राहक को मिलेगा। अभी उनके पास 22 मोटरसाइकिल बुक हो चुकी है।
नवरात्र के पहले दिन डिलिवरी दी जाएगी। उनका कहना है कि जीएसटी दरों की घोषणा से पहले बुकिंग में रुकावट देखने को मिली थी लेकिन 28 प्रतिशत की दर 18 प्रतिशत होने के बाद से बुकिंग आने लगी थी। शहर में दोपहिया के 8 से 10 शोरूम हैं। पितृ पक्ष में बुकिंग को देखते हुए इस सीजन में जबरदस्त खरीदारी होने की संभावना है।