{"_id":"65f5f140d6bb192c9e0bd427","slug":"market-committee-administration-started-the-work-of-repairing-the-shed-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108743-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मार्केट कमेटी प्रशासन ने शेड ठीक कराने का किया काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मार्केट कमेटी प्रशासन ने शेड ठीक कराने का किया काम शुरू
Sun, 17 Mar 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। अनाजमंडी में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद ईक्का-दुक्का किसान प्राइवेट सेंटरों पर बेचने के लिए सरसों की फसल लाना शुरू कर दिया है। मंडी प्रशासन ने भी फसल सीजन को देखते हुए व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी हैं। अनाज मंडी में लगे इकलौते शेड को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
अनाज मंडी में जो शेड लगा हुआ है, वह जगह-जगह से टूटा हुआ है। 14 मार्च को अमर उजाला में अधूरी तैयारी के साथ मंडी खरीद के लिए तैयार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें अनाज मंडी की समस्याओं को उजागर किया गया था। इस पर अब मार्केट कमेटी प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शेड को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात के दौरान शेड में बने छेदों में से पानी आता है, इस कारण किसानों की फसल खराब हो जाती है। ऐसे में सीजन शुरू होने से पहले मार्केट कमेटी प्रशासन ने इसकी सुध ले ली है। शनिवार को शेड में जहां-जहां छेद थे, उनकी लोहे की प्लेट लगाकर ठीक किया जा रहा था ताकि बरसात के दौरान पानी नीचे आने से फसल खराब न हो। इसके लिए लेबर लगाई गई है। आगामी दो से तीन दिनों में पूरे शेड को ठीक किया जाएगा। उसके बाद किसानों को दिक्कत नहीं आएगी।
रात को दिक्कत न हो, बिजली की हाईमास्क लाइट भी करवाई ठीक
अनाज मंडी में लगी हाई मास्क लाइटों को भी ठीक करने का काम किया जा रहा है। शनिवार को मंडी में लगी हाई मास्क को ठीक किया गया और उनको कुछ घंटों तक चालू भी रखा गया।