फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Many private schools remained open despite the closure order

बंद के आदेश के बावजूद खुले रहे कई निजी स्कूल

Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Many private schools remained open despite the closure order
बच्चों को स्कूल ले जाती हुई वैन। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद भी शनिवार की सुबह ही सड़कों पर स्कूलों में बच्चों को ले जाने के लिए गाड़ियां दौड़ने लगी थीं। निजी स्कूल संचालकों ने सरकार के आदेशों की खुलकर धज्जियां उड़ाने का काम किया।
विज्ञापन

वहीं सरकारी स्कूल में गए विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से वापस घर भेज दिया गया, लेकिन बात करें निजी स्कूल संचालकों की तो उन्होंने स्कूलों को पहले की तरह ही खोले रखा और बच्चों को पढ़ाया भी गया। जब शिक्षा विभाग को इस बात का पता चला तो खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की गई कमेटियां स्कूलों में पहुंची और स्कूलों को बंद करवाया। वहीं कई स्कूलों में फोन करके भी बंद करवाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश के 4 जिलों को ज्यादा प्रदूषित मानते हुए केंद्र सरकार व एनजीटी के आदेशों पर आगामी आदेशों तक स्कूलों को बंद करने का नोटिस सभी स्कूलों को पहुंचाया गया है। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमने जिले के सभी स्कूलों को फोन करके व ईमेल के जरिये सरकार के आदेशों से अवगत करवा दिया है। खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यदि कोई भी स्कूल सरकार के आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इसके बावजूद जिले के काफी निजी स्कूल खुले रहे और सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए मिली छूट
कक्षा दसवीं व बारहवीं के सीबीएसई के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होने के चलते वे स्कूलों में जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अन्य कक्षा का विद्यार्थी स्कूलों में नहीं जाएगा।

वर्जन
खंड स्तर के अधिकारियों को निजी स्कूलों पर मॉनिटिरिंग करने के लिए बोला गया है। यदि कोई भी निजी स्कूल संचालक स्कूल को खोलता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- बीपी राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed