फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Many passengers traveling while standing were dropped down by the CRPF

खड़े होकर यात्रा करने वाले कई यात्रियों को सीआरपीएफ ने उतार दिया नीचे

Wed, 09 Jun 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Many passengers traveling while standing were dropped down by the CRPF
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रही अनलॉक प्रक्रिया का बहादुरगढ़ के लोगों को भी लाभ मिल रहा है। दिल्ली मेट्रो चलने से बहादुरगढ़ के लोगों को बड़ी राहत मिली है। बेशक दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी यात्रियों के साथ दौड़ रही है, लेकिन सभी न सही आवश्यक कार्य वाले लोग तो मेट्रो से दिल्ली चले ही जाते हैं, भले ही स्टेशन पर कुछ देर गाड़ी की इंतजार करना पड़े।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के निर्देशों पर डीएमआरसी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर रही है। फेस मास्क न लगाने वालों और गाड़ी में क्षमता वाली यानी आधी सीटों को छोड़ खड़े होकर सफर करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में लॉकडाउन के कारण 28 दिन बंद रहने के बाद अनलॉक शुरू हुआ और मेट्रो सेवा बहाल हुई तो लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मेट्रो शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। डीएमआरसी के सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह से मंगलवार शाम 5 बजे तक साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों ने मेट्रो से यात्रा की। भीड़ न होने देने के लिए फिलहाल मेट्रो में किसी भी यात्री को खड़े होने की अनुमति नहीं है। फेस मास्क लगाना भी अनिवार्य किया गया है। इसलिए इन आदेशों को लागू करने के लिए बहादुरगढ़ लाइन के सभी रेलवे स्टेशनों समेत तमाम मेट्रो स्टेशनों पर केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) सख्ती बरत रही है। डिब्बों में खड़े होने वाले यात्रियों को नीचे उतारा जा रहा है। मंगलवार को मास्क नहीं लगाने पर 60 से अधिक लोगों पर जर्माना लगाया। गाड़ी के अंदर और स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने वालों को समझाकर चेतावनी दी गई। गाड़ियों में यात्रियों को एक सीट खाली छोड़कर अगली सीट पर ही बैठने के आदेश हैं, लेकिन कई डिब्बों में यात्रियों को एक-दूसरे से सटकर बैठे देखा गया। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने उनके दूर किया और ऐसा न करने की चेतावनी दी। स्टेशन में प्रवेश से पहले हर यात्री के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। बैग आदि को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर भीड़ लगी रही। इस कारण इन स्टेशनों में कई बार कुछ-कुछ देर के लिए यात्रियों का प्रवेश रोकना पड़ा। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि, मेट्रो में सफर के दौरान मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ग्रीन लाइन पर मंगलवार को भी गाड़ी लगभग 10 मिनट के अंतराल पर चली। बुधवार से फ्रीक्वेंसी बढ़ने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में मेट्रो के कुल 253 स्टेशन हैं। जिनके कुल 682 गेट हैं। भीड़ होने की आशंका को देखते हुए मंगलवार तक 260 गेट खोले गए। यानी लगभग हरेक स्टेशन पर एक ही गेट खोला गया। बुधवार को कुछ बड़े स्टेशनों पर दो-दो गेट खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed