{"_id":"64c56312b73fab4fe101d534","slug":"manu-bhaker-won-gold-medal-in-world-university-games-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-2221-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मनू भाकर ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मनू भाकर ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में जीता स्वर्ण पदक
Sun, 30 Jul 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। युवाओं की प्रेरणास्रोत मनू भाकर ने चीन के चेंगदू में आयोजित विश्व विश्वविद्यालनी निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते व्यक्तिगत और टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के बाद उसके गांव में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता 8 अगस्त तक चलेगी। गोल्डन गर्ल के नाम से चर्चित भीम व अर्जुन अवार्डी गोरिया गांव की लाडली मनु भाकर ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर करियर की शुरुआत की थी। मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर व मां सुमेधा भाकर ने बताया कि मनु भाकर ने फाइनल में 239.7 अंकों के स्कोर के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है। गौरतलब हो कि शनिवार को चीन के चेंगदू में पदक स्पर्धाओं के शुरुआती दिन भारत ने तीन स्वर्ण पदकों के साथ समर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में अपना खाता खोला। मनु भाकर के पदक जीतने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी वह निशानेबाजी में सैकड़ो पदक जीत चुकी है। मनु भाकर इन दिनो तुगलकाबाद में डाक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।