फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Manu Bhaker: Manu's mother Sumedha remained sitting on the devotion during the match

Manu Bhaker: मैच के दौरान भक्ति पर बैठीं रहीं मनु की मां सुमेधा, बोलीं- हमारा परिवार हनुमान जी का भक्त है...

Tue, 30 Jul 2024 03:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 03:47 PM IST
सार

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि बहुत ज्यादा खुश हूं....मैं दोनों बच्चों (मनु भाकर और सरबजोत सिंह) के लिए खुश हूं। भगवान ने आज सब कुछ सफल कर दिया। 

विज्ञापन
Manu Bhaker: Manu's mother Sumedha remained sitting on the devotion during the match
मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर - फोटो : ANI

विस्तार

मनु की मां सुमेधा सुबह ही जल्दी खाना खाकर सारे काम निपटाकर भगवान की भक्ति में लीन हो गए। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मनु की पिस्टल में जो गड़बढ़ आई थी वो दिन भी मंगलवार ही था। इसलिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि आज आपकी भी परीक्षा और हमारे तप के परिणाम का समय है। मनु और सरबजोत को जो हनुमान जी ने शक्ति दी है वो काबिले तारीफ है। जिंदगी में मैंने अनुभव किया कि ये शक्ति है दुनिया में जो बच्चों को यहां तक पहुंचाया। 

विज्ञापन


परिवार हनुमान जी का भक्त
मनु की मां ने कहा कि हमारा परिवार, मनु, बेटा, पति और वो हनुमान जी के भक्त हैं। हमेशा पूजा पाठ करते हैं। रोज हनुमान चालिसा का पाठ करते हैं। जब से मनु ने ट्रायल शुरू किए हैं तब से मैं तप कर रही हूं। भगवान से यही मांगा की बेटी को मेहनत का फल जरूर दे दें। मैच के दौरान भी भक्ति में ही बैठे थे। 
विज्ञापन

दोनों के लिए की पूजा
मनु की मां ने कहा कि मैंने दोनों बच्चों के लिए पूजा की। सरबजोत और मनु दोनों का अच्छा खेलना जरुरी था। सरबजोत का भी स्ट्रांग होना जरूरी था। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के लिए उन्होंने डायरी में भी लिखा है जो भगवान ने सफल कर दिया। 


मेरी एकाग्रता आती है बेटी के काम
मनु की मां ने कहा कि मेरा मानना है कि शूटिंग एक फोकस का खेल है और मेरी एकाग्रता भी मनु के काम आती है। मैं टीवी में मनु का मैच नहीं देखती। मैं मैच के दौरान तप करती हूं। मेरा मानना है कि भक्ति में लीन रहना बेटी के लिए अच्छा रहता है। 

श्रीमद्भगवद्गीता लेकर बैठीं थी साथ
मनु की मां ने बताया कि वह आज साथ में श्रीमद्भगवद्गीता लेकर बैठीं थी और कृष्ण भगवान से क्रम का फल मांगा। इसमें बच्चों के लिए कोई कमी मत छोड़ना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed