फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Manu Bhaker: Grandmother told story of naming Manu, named after being influenced by the queen of Jhansi

Manu Bhaker: दादी ने बताई मनु नाम रखने की कहानी, झांसी की रानी से प्रभावित होकर किया था नामकरण

Tue, 30 Jul 2024 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 10:35 PM IST
सार

मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ीं बन गईं हैं। मनु ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। उनको सभी ने बधाइयां दी हैं। 

विज्ञापन
Manu Bhaker: Grandmother told story of naming Manu, named after being influenced by the queen of Jhansi
मनु की दादी दया कौर। मनु भाकर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में चौथे दिन एक और इतिहास अपने नाम किया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली बन गईं। मनु भाकर की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए दादी दयाकौर ने बताया कि उन्होंने झांसी की रानी के बारे में खूब सुना है और उसका बचपन का नाम भी मनु था। उसी से प्रभावित होकर उन्होंने इसका नाम मनु स्वयं रखा था। उन्होंने कहा कि उसके जन्म पर उन्होंने देसी घी का हलवा बनाकर पड़ोस में भी बांटा था। मनु भाकर के पैतृक गांव में लौटने पर वह देसी घी के लड्डू बाटेंगी।

विज्ञापन

Manu Bhaker: Grandmother told story of naming Manu, named after being influenced by the queen of Jhansi
मनु की जीत पर झूमती मनु की दादी मां। - फोटो : संवाद

देश को गौरवान्वित करवाया : प्रताप शास्त्री
मनु के सबसे बड़े ताऊ प्रताप शास्त्री ने कहा कि मनु ने हमेशा ही देश को गौरवान्वित करवाया है। उन्होंने पदक जीत कर न केवल परिवार बल्कि गांव का नाम रोशन किया है। आज पूरे देश के अंदर गोरिया गांव को एक अलग पहचान मिली है।

मनु बचपन से ही रही प्रतिभावान : बलजीत सिंह
मनु भाकर के ताऊ बलजीत सिंह ने बताया कि मनु बचपन से ही प्रतिभावान रही हैं। वह ताइक्वांडो में भी नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेती रही हैं। मनु भाकर की बचपन की फोटो दिखाते हुए उन्होंने कहा कि मनु जब भी देखने की याद आती है तो फोटो को देख लेते और फिर से याद ताजा हो जाती हैं।

डबल मेडल जीतने पर है डबल खुशी : महेंद्र सिंह
चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि मनु के डबल मेडल जीतने पर खुशी डबल है। यूनिवर्सल स्कूल में मनु की तरह ही और बच्चे तैयार किया जा रहे हैं। यह भी आने वाले समय में मनु भाकर की तरह देश को पदक दिलाएंगे।

बाजरे की रोटी और दही मनु को पसंद : निर्मला
मनु भाकर की ताई निर्मला ने बताया कि मनु को बचपन से ही बाजरे की रोटी और दही बड़ी अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि लाल मिर्च भी उनकी पसंदीदा है। वह जब भी अपने पैतृक गांव आती है तो बाजरे की रोटी, दही और लाल मिर्च का खाना नहीं भूलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed