{"_id":"6aaea01b399a0db131097c86","slug":"manju-dahiya-won-two-bronze-medals-at-the-national-swimming-competition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127359-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मंजू दहिया ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीते दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मंजू दहिया ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीते दो कांस्य पदक
Sat, 19 Sep 2026 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 92 : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता मंजू दहिया का स्वागत करते हुए जिला शिक्षा अधिका
बहादुरगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनाने के बाद अब खेल जगत में भी बहादुरगढ़ का नाम रोशन हो रहा है। खरहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गणित लेक्चरर मंजू दहिया ने 22वीं मास्टर्स नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते हैं। उनकी उपलब्धि पर स्कूल, शिक्षा विभाग और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
पदक जीतकर लौटने पर विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह और विद्यालय की प्रिंसिपल रितु चोपड़ा ने मंजू दहिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और आगामी एशियन मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
गांव की सरपंच पिंकी देवी और ग्रामीणों ने भी पदक विजेता अध्यापिका का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समाजसेवी प्रदीप राठी ने उन्हें 5,100 रुपये की नकद राशि भेंट कर उनके प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
मंजू दहिया का शैक्षणिक रिकॉर्ड भी उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि शिक्षा और खेल दोनों में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित जैसे विषय को सरल तरीके से पढ़ाने के साथ स्वयं भी अनुशासन और मेहनत की मिसाल कायम की है।
सम्मान से अभिभूत मंजू दहिया ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी स्कूल, जिला और शिक्षा विभाग का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक संदेश है।