{"_id":"65832ffafd8a32a2f7012bc4","slug":"maneka-mohini-and-manisha-stood-first-in-running-events-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6514-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दौड़ स्पर्धाओं में मेनका, मोहिनी और मनीषा रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दौड़ स्पर्धाओं में मेनका, मोहिनी और मनीषा रही प्रथम
Wed, 20 Dec 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
झज्जर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता में व
झज्जर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में मेनका, मोहिनी, मनीषा प्रथम रही।
कार्यक्रम में जिला झज्जर के सभी ब्लॉकों से 100 मीटर रेस, 300 मीटर रेस, 40 मीटर रेस, आलू-चम्मच रेस, मटका रेस व साइकिल रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर पर आने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तर पर 100 मीटर दौड़ में मेनका निवासी देशलपुर प्रथम रही। द्वितीय कविता करौदा व तृतीय रजनी खेड़ी रही। 300 मीटर रेस में मोहिनी निवासी महराना, द्वितीय निशा डाबौदा खुर्द व निशा बिरोहड़ तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में मनीषा गुभाना प्रथम, सुषमा माछरौली द्वितीय एवं पायल रूडियावास तृतीय स्थान पर रही। साइकिल रेस में प्राची बामनौली प्रथम, चांदनी खेड़ी खातीवास द्वितीय एवं ममता चांदपुर तृतीय स्थान पर रहीं। आलू चम्मच रेस में प्रमिला लकडिया प्रथम, कविता सुर्खपुर द्वितीय एवं शीलम नूना माजरा तृतीय स्थान पर रही। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सविता, प्रियंका, राजबाला एवं जिलें की सभी सुपरवाइजरों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढक़र उत्साहपूर्वक सहयोग किया गया। प्रतियोगिता का समापन एडीसी सलोनी शर्मा ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली महिला प्रतिभागियों के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त झज्जर सलोनी शर्मा व जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र व क्रमश: 4100, 3100 व 2100 रुपये की राशि पारितोषिक रूप में प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच भी मौजूद रही।
खेल में आगे आएं महिलाएं : एडीसी
एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को खेलों में आगे लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, खेलों के बिना जीवन अधूरा है। खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खेल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने हेतु अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
देर से पहुंची एडीसी
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए काफी संख्या में आंगनबाड़ी वर्करों को बुलाया गया था। समापन पर एडीसी पहुंची थी,लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही अधिकतर कार्यकर्ता जा चुकी थी। उनके आने के बाद केवल मटका दौड़ प्रतियोगिता हुई। जब उनका संबोधन हुआ तो नाममात्र की महिलाएं बैठी नजर आई।
मटका दौड़ के परिणाम पर हुआ विवाद
मटका दौड़ प्रतियोगिता के दौरान कुछ प्रतिभागियों में प्रथम आने और मटका फूटने पर विवाद हो गया। दौड़ के दौरान महिलाएं आपस में टकरा गई। जिसमें एक महिला का मटका नीचे गिरकर फूट गया। महिला का कहना था कि दूसरी महिला ने जान-बुझकर टक्कर मारी। प्रतियोगिता के समापन पर जब महिलाएं लाइन पर पहुंची तो प्रथम आने को लेकर भी महिलाओं में विवाद हुआ। दो महिलाएं अपने आपको विजेता घोषित करने में लगी रही। इसके चलते काफी देर तक इसका परिणाम जारी नहीं किया गया।