फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mandothi's Ravindra will show his stamina in the World Wrestling Championship

मांडोठी का रविंद्र वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाएगा दमखम

Wed, 07 Jul 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mandothi's Ravindra will show his stamina in the World Wrestling Championship
बादली। गांव बुपनियां स्थित जयबीर अखाड़ा में प्रशिक्षण ले रहे मांडोठी के रहने वाले रविंद्र पहलवान का चयन जूनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। भारतीय टीम के लिए उनका चयन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए ट्रायल के आधार पर किया गया है। उनके चयन पर कुश्ती प्रेमियों ने खुश जताई है। इसी सफलता के साथ रविंद्र अब अगस्त माह के दौरान रूस में होने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेगा।
विज्ञापन

कोच जयबीर ने बताया कि भारतीय कुश्ती टीम के लिए पहलवानों का चयन दिल्ली के स्टेडियम में ट्रायल करके किया गया। चयन प्रक्रिया में रविंद्र पहलवान ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। फाइनल मुकाबले में पंजाब के पहलवान को हराकर चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। कोच जयबीर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में रविंद्र ने छह बार भारत की ओर से भाग लिया है, जिसमें एशिया कप में स्वर्ण और वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त सब जूनियर और जूनियर प्रतियोगिताओं में भी रविंद्र पहलवान ने स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

गांव मांडोठी के रहने वाले रविंद्र पहलवान सेना में कार्यरत हैं और जयबीर अखाड़ा में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जयबीर ने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी रविंद्र देश के स्वर्ण जीतकर पूरे देश के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। वहीं रविंद्र का चयन होने पर जयबीर अखाड़े में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर अखाड़े के सभी पहलवान और कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed