फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mandothi murdered a young man and threw his body in a minor.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांडोठी में युवक की हत्या कर शव माइनर में फैंका

Sat, 29 Jun 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mandothi murdered a young man and threw his body in a minor.
बहादुरगढ़। मांडोठी गांव से शुक्रवार सुबह घर से घूमने के लिए निकले युवक का शव एनसीआर माइनर में मिला है। युवक के मुंह पर चोट के निशान मिले है। पैरों को डाटा केबल से बांधा गया है। आंशका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करके शव को माइनर में फेंका गया है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। थाना आसौदा पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक रितिक के पिता अशोक कुमार निवासी माण्डौठी पाना पाचोसिया बहादुरगढ़ ने बताया कि वीरवार रात को वह और उनकी पत्नी सुनील कुमारी व मेरा बेटा रितिक एक ही कमरे में सोए थे। शुक्रवार की सुबह समय करीब 4: 25 बजे उनका बेटा दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। साथ ही गांव में ग्रामीणों से भी पूछताछ की लेकिन कहीं नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सतीश के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में रितिक बूस्टर वाला रास्ते से पैदल खेतों की तरफ अकेला जाता दिखाई दे रहा था। इसके बाद वह मांडोठी चौकी में रितिक की सूचना देकर0परिवार के साथ एनसीआर नहर पर पहुंच गए। हन्नी, अरविन्द्र पुत्र ओम प्रकाश, अरविन्द्र पुत्र आनन्द नहर के अन्दर रितिक को तलाश करने उतरे। रितिक का शव माइनर में मिला। बाहर निकाला गया तो रितिक के हाथ पैर डाटा केबल व जूते के फीतों से बंधे थे। मुंह पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। अशोक का आरोप है कि मेरे लड़के रितिक के हाथ पैर बांधकर अज्ञात लोगों ने नहर मे पानी में डुबोकर हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। फिलहाल थाना आसौदा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed