फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man Party will open Oxygen Testing Center at booth level in Haryana.

आदमी पार्टी हरियाणा में बूथ स्तर पर खोलेगी ऑक्सीजन जांच केंद्र

Sun, 23 Aug 2020 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Man Party will open Oxygen Testing Center at booth level in Haryana.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व आप नेता अश्वनी दुल्हेड़ा। - फोटो : Bahadurgarh
अबहादुरगढ़। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होम आइसोलेशन का फार्मूला तैयार करके कोरोना पर कंट्रोल करने का उदाहरण पेश किया है। लोगों को सुरक्षित करने के साथ-साथ व्यापार को भी खोल दिया है। बाजार में बाधा नहीं आने दी जा रही और रोजगार भी बहाल किया है। हरियाणा सरकार को भी इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष में करते हुए कहा कि हरियाणा में दो दिन शनिवार, रविवार को बंद किया गया है, जिससे हरियाणा में अर्थव्यवस्था का पहिया रुक जाएगा। उक्त कथन दिल्ली के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने शहर के सरकारी पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहे।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 16 अगस्त को घोषणा की थी कि हर गांव में ऑक्सीजन जांच केंद्र बनाएंगे। यहां ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे गांव के लोग ऑक्सीजन की जांच कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को हम कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव, शहर में बूथ स्तर पर प्रदेश को कोरोना से मुक्त करने के लिए आप हरियाणा में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेंगी। झज्जर जिले में यह जिम्मेदारी आप नेता और हरियाणा मध्यजोन अध्यक्ष अश्वनी दुल्हेड़ा को सौंपी गई है। गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि जनहित मुद्दों पर कार्य कर रही है।
गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, लोगों के रोजगार छिन रहे हैं। हरियाणा में व्यापारी वर्ग दु:खी है। व्यापारियों से फिरौती मांगी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को कोरोना से बचाव के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को ठीक करने पर बल देना चाहिए। लोगों को रोजगार के लिए राहत देनी चाहिए और व्यापार की मजबूती के लिए प्रयास करने चाहिए। पूरा देश खुल चुका है, हरियाणा को भी खोलना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा मध्यजोन अध्यक्ष अश्वनी दुल्हेड़ा, पार्षद अनीता प्रवीण प्रधान, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागल, जिला उपाध्यक्ष नीरज, धर्मेंद्र और रितिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed