फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   man injured in accident

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की चपेट में आकर प्रवासी व्यक्ति घायल

Fri, 20 Jan 2023 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
man injured in accident
बहादुरगढ़। गांव मातन में ट्रक की चपेट में आने से एक प्रवासी व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। बयान देने की स्थिति में नहीं है। मांडोठी चौकी पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह दुर्घटना बुधवार की देर शाम को हुई थी। मातन में एक व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। उसे गंभीर चोट आई। पुलिस की ईआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी से पुलिस पीजीआईएमएस पहुंची, लेकिन घायल के बयान नहीं हो सके। पुलिस के अनुसार, घायल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। अभी उसके नाम का पता नहीं चल सका है। बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed