फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man dies under suspicious circumstances, family members fear murder

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आंशका

Fri, 20 Sep 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Man dies under suspicious circumstances, family members fear murder
महेंद्रगढ़। गांव नांगल सिरोही बाईपास पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मौत के मामले में पुलिस ने भांजे के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अनिल कुमार निवासी नई बस्ती रेलवे स्टेशन कोसली टेंपो चलाने का कार्य करता था तथा किसी कार्य से वाहन लेकर महेंद्रगढ़ आया था।
विज्ञापन

भांजे अटेली मंडी निवास गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 8 बजे उसके पास मौसी अंजू देवी का फोन आया। उसने बताया कि मामा अनिल कुमार का टेंपो नांगल सिरोही बाइपास पर खराब हो गया है। वह जाकर उसे लेकर आए उसके बाद उसने अपने मामा अनिल कुमार के पास फोन किया और उसे अपनी लोकेशन भेजने के लिए कहा। उसके मामा ने एक पेट्रोल पंप वाले से बात करवाई उसने कहा हमें लोकेशन भेजना नहीं आता। इसके बाद वह अटेली से नारनौल बाइपास होते हुए महेंद्रगढ़ रोड पर मामा अनिल कुमार को ढूंढता हुआ गया।
विज्ञापन

नांगल सिरोही पार करके महेंद्रगढ़ जाने वाले रास्ते पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तब उसने मामा अनिल कुमार का टेंपो और पुलिस की 112 नंबर गाड़ी खड़ी मिली। मौके पर पहुंच कर देखा मामा अनिल कुमार टेंपो के पास मृत पड़ा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मामा अनिल कुमार निवासी नई बस्ती रेलवे स्टेशन कोसली जिला रेवाड़ी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed