फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man dies after car collides with tree

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेड़ में गाड़ी टकराने से व्यक्ति की मौत

Wed, 16 Apr 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Man dies after car collides with tree
15jjrp11- झज्जर। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए पुलिस। संवाद
झज्जर। खोरड़ा-बहु मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें एक गाड़ी चालक की लापरवाही से एक अन्य गाड़ी पेड़ से टकरा गई और हादसा हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान पुलिस ने एक गाड़ी के चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मृतक शादीशुदा था और उसका एक लड़का व एक लड़की है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ के गांव छिथरोली निवासी करीब 40 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। संदीप प्राईवेट जॉब करता था। संदीप गांव संतोखपुरा एक शादी समारोह में गया था और गाड़ी में सवार होकर गांव संतोखपुरा से अपने गांव छिथरोली जा रहा था। वहीं इस दौरान जब वह खोरड़ा-बहु मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक गाड़ी के चालक की लापरवाहीं से उसकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। उसकी गाड़ी के पीछे उसके पिता मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। उसके पिता ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने से गाड़ी चालक संदीप की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महेंद्रगढ़ के गांव छिथरोली निवासी फुलकुमार की शिकायत पर थाना साल्हावास में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




बहु-खोरड़ा मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई राजेश, जांच अधिकारी, झाड़ली चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed