{"_id":"65fb1dfd01541c8c940e2733","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106323-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Wed, 20 Mar 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान करीब 18 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है। सीताराम परिवार सहित शास्त्री नगर में रहता था। भवनों में पेंट करता था। बुधवार की सुबह वह काम के सिलसिले में घर से निकले थे। कुछ दूरी पर फ्लाईओवर के समीप पहुंचे ही था कि किसी गाड़ी की चपेट में आ गए। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख किसी राहगीर ने जीआरपी बहादुरगढ़ को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। इस दौरान आसपास लोगों से पूछताछ की तो शिनाख्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिया। जांच अधिकारी राकेश कुमार के अनुसार, इस केस में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन