{"_id":"6656703aad2964c6c60b7217","slug":"man-dies-after-being-hit-by-iron-angles-in-warehouse-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110646-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वेयरहाउस में लोहे की एंगलों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वेयरहाउस में लोहे की एंगलों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Wed, 29 May 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। गांव लुहारी स्थित वेयरहाउस में हाइड्रा से उठाई जा रही लोहे की एंगल एक कर्मचारी के ऊपर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। उसे रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर हाइड्रा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रेवाड़ी के धारूहेड़ा के गांव खटावली निवासी कमल जांगिड़ ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका भाई जितेन्द्र कुमार काफी दिनों से नागता इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गांव लुहारी में काम करता था। 27 मई की शाम को उसे सूचना मिली की कंपनी में काम करते समय उसके भाई जितेन्द्र कुमार को चोट लगी है और उसे सिविल अस्पताल रेवाड़ी में दाखिल कराया है। जब वह सिविल अस्पताल रेवाड़ी में पहुंचा तो उसे पता चला कि चोट लगने के कारण उसके भाई जितेन्द्र कुमार की मौत हो चुकी है।
उसने देखा कि उसके भाई के पैरों और छाती पर चोट के निशान है। वह अपने परिजनों सहित वेयर हाउस लुहारी पहुंचा और पता चला कि एक हाईड्रा (क्रेन) के चालक ने अपनी मशीन से लोहे की भारी एंगल (कालम लोहा) उठाकर बिना देखे लापरवाही से गिरा दिया। इससे अचानक एंगल की चपेट में उसका भाई जितेन्द्र कुमार आ गया। उससे लगी चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर हाइड्रा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।