फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man died in firing at Jhajjar

Haryana Crime: झज्जर में कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, एक शख्स की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Thu, 17 Jul 2025 11:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:06 PM IST
सार

झज्जर के लाडपुर गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। वारदात में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य शख्स घायल हो गया। शुरुआती जानकारी में पुरानी रंजिश को लेकर ये वारदात हुई है। 

विज्ञापन
Man died in firing at Jhajjar
फायरिंग में एक शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाडपुर गांव में मंदिर से घर जा रहे दो लोगों पर कार सवार चार-पांच लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गांव के संदीप को गोलियां लग गईं जबकि उसका साथी मोनू बाल-बाल बच गया। संदीप को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल झज्जर में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग 

जानकारी के अनुसार, लाडपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संदीप अपने साथी मोनू उर्फ़ मोबिलाल के साथ गांव के मंदिर से पैदल घर की तरफ जा रहा था। कुछ दूरी पर एक कार सवार चार-पांच लोग आए और दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में संदीप को गोली लग गई जबकि मोनू बाल-बाल बच गया। संदीप को तुरंत प्रभाव से झज्जर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पहुंचने पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक सामान्य परिवार से है और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक को लगी पांच गोलियां 

बताया जा रहा हैं कि मृतक को पांच गोलियां लगी हैं। मृतक का कुछ शराब ठेकेदारों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब सप्लाई भी करता था, जिसको लेकर रंजिश बताई जा रही है। पहले भी शराब ठेकेदारों से संदीप का विवाद हो चुका है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले मृतक पर एक्साइज का केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: बुलेट से पटाखा बजाने पर विवाद, रंजिश में युवक पर की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed