फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man beaten to death with sticks for refusing to abuse

Jhajjar-Bahadurgarh News: गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडाें से पीटकर व्यक्ति की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Man beaten to death with sticks for refusing to abuse
05jjrp05- मृतक मुकेश का फाइल फोटो।
बेरी। शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले पाना छाज्याण सुनारों वाली गली में दो पक्षों के विवाद में बेरी निवासी मुकेश की मौत हो गई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस ने विशाल उर्फ चुच्चु और विकास उर्फ विक्की के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पाना छाज्याण निवासी लड़के मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे ताऊ का लड़का शिवम व उसका छोटा भाई मोहित गली में खड़े थे। तभी विशाल उर्फ चुच्चु व उसका भाई विकास उर्फ विक्की ने बेवजह गाली-गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने गाली देने से मना किया तो उसी रंजिश में दोनों भाइयों ने उन पर लाठी-डंडाें से हमला कर दिया। हमले का शोर सुनकर उनके पिता मुकेश वहां पहुंचे तो दोनों भाइयों ने उनके साथ भी मारपीट की। झगड़े में मुकेश कुमार गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उनको बेरी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश ने अपने घर में ही सिलाई करते थे। उनके पास दो-तीन टेलर भी काम करते थे। मुकेश के तीन लड़के हैं। इनमें से दो शादीशुदा हैं।
जिन पक्षों में झगड़ा हुआ है वह पड़ोसी हैं। इनके बीच पहले कोई भी विवाद नहीं हुआ था।

वर्जन
पाना छाज्याण में सुनारों वाली गली में लड़ाई-झगड़े में व्यक्ति की मौत होने की शिकायत मिली है। मृतक के लड़के के बयान पर विशाल उर्फ चुच्चु विकास उर्फ विक्की के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कर ली है।
सुनील कुमार, शहर चौकी प्रभारी, बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed