फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man arrested for raping minor at Ismaila railway station

Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्माइला रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी काबू

Sat, 08 Nov 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for raping minor at Ismaila railway station
-फोटो 64 : पत्रकारों को मामले की जानकारी देते डीएसपी राजेश। संवाद - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। रोहतक के इस्माइला रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जीआरपी थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। वारदात 27 अक्तूबर को हुई थी। नाबालिग मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
विज्ञापन

नाबालिग की मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जीआरपी बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी राजीत उर्फ राजू (36) इस्माइला हरियाणा गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को रेलवे पुलिस फरीदाबाद के डीएसपी राजेश कुमार ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस अधीक्षक रेलवे हरियाणा नितिका गहलोत ने एसआईटी का गठन किया था और गहन जांच के निर्देश दिए थे। एसआईटी टीम में एसआई सतविंद्र, एएसआई नरेश कुमारी, राजेश कुमार और एएसआई रवि कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजेश ने बताया कि आरोपी राजीत अनपढ़ है। वह रेलवे स्टेशन पर घूमता रहता है। पीड़िता को रोहतक के बाल कल्याण समिति के यहां भेजा गया है। पीड़िता की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि उसे उसके परिजनों को सौंपा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed