फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Malaria and dengue are increasing in the district

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में बढ़ रहा मलेरिया और डेंगू

Sun, 15 Sep 2024 06:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Malaria and dengue are increasing in the district
14jjrp29- झज्जर। सिविल अस्पताल में सैंपल लेते कर्मचारी। फोटो-संवाद
झज्जर। बारिश के मौसम में मच्छरों की भरमार हो गई है। इससे मलेरिया और डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण बुखार से पीड़ित लोगो की संख्या बढ़ गई। जिलें में अब तक डेंगू के 14 और मलेरिया के 20 मामले मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू, मलेरिया से निपटने के लिए एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक जिले में डेंगू की जांच के लिए 1604 संदिग्ध लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें 42 नमूने दूसरे प्रदेश से आए लोगों के थे और 1562 लोगों के नमूने जिले के मरीजों के लिए गए। इसमें 14 केस पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें 9 बहादुरगढ़ और तीन झज्जर शहर और एक-एक केस खरमाण और सांखोल गांव में मिला है। जहां भी पॉजिटिव केस मिलता है, वहां स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर पंचायत और नगर परिषद की तरफ से आसपास के 50-70 घरों में फागिंग करवाई जा रही है। जिले में मलेरिया के केसों की संख्या भी बढ़ रही है। मलेरिया जांच के लिए 1750 मरीजों के सैंपल लिए, जिसमें से 20 मलेरिया पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन





बनाए गए हैं अलग वार्ड

डेंगू मरीजों के इलाज के लिए बहादुरगढ़, बेरी, साल्हावास और झज्जर के सरकारी अस्पतालों में अलग वार्ड बनाए गए हैं। रोजाना करीब 20 से 22 बुखार के रोगियाें की जरूरत के अनुसार डेंगू जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





डेंगू के लक्षण



-अचानक तेज बुखार का होना।

-अचानक तेज सिर दर्द होना।
-मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।

डेंगू को रोकने के लिए क्या करें
-घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें।

-हर रविवार को सूखा दिवस मनाएं।

-कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का प्रयोग करें।

-छत्तों पर पानी की टंकियों को ढक्कन से बंद रखें।

-आसपास पानी की खड़ा न होने दे।



वर्जन
विभाग ने डेंगू से निपटने के लिए कई जगह एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई है। विभाग डेंगू से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की तरफ से भी घरों में पानी के स्रोतों की जांच शुरू कर दी है।।-डाॅ. तीर्थ सिंह बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकरी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed