फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Make your village TB free, get rewarded

Jhajjar-Bahadurgarh News: अपने गांव को टीबी मुक्त बनाओ, इनाम पाओ

Tue, 07 Nov 2023 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Make your village TB free, get rewarded
झज्जर। जिन गांवों में टीबी के मरीज नहीं होंगे, उन ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत योजना शुरू की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके तहत जिले के सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी की जांच के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रेंडम जांच के अलावा सभी ग्रामीणों की जांच की जाएगी। यदि गांवों में कोई भी टीबी का मरीज नहीं मिलेगा तो उस गांव को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

उनको स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान मिलने से जहां ग्राम पंचायतों का प्रोत्साहन बढे़गा, वहीं दूसरे गांवों को भी प्ररेणा मिलेगी। ग्राम पंचायत के माध्यम से गांवों में सभी लोगों की टीबी जांच कराने का काम किया जाएगा। उसी में सामने आएगा कि गांव में टीबी के मरीज है या नहीं? जिले में लगभग 1800 टीबी के मरीज हैं, जिनका इलाज स्वास्थ्य विभाग के पास चल रहा है। इनको नियमित रूप से दवा दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत की घोषणा भी की हुई है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान चलाकर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन






सभी मरीजों को गोद लिया गया है



स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय मित्र भी बना रखे हैं। इन्होंने सभी 1800 मरीजों को गोद लिया हुआ है। इसके तहत हर मरीज को 500 रुपये प्रति माह की किट या राशि प्रदान की जाती है। झाड़ली प्लांट द्वारा ही लगभग 700 मरीजों को गोद लिया हुआ है। इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप के अलावा डॉक्टरों ने भी मरीजों को गोद लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत जिन गांवों में टीबी का कोई मरीज नहीं मिलेगा, उनको टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाएगा और ग्राम पंचायत को स्वास्थ्य विभाग सम्मानित भी करेगा।



डॉ. ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed