{"_id":"624fe104ec99c57c4033f589","slug":"main-fair-of-navratri-begins-at-maa-bhimeshwari-devi-temple-in-beri","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र का मुख्य मेला शुरू, लाखों की संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र का मुख्य मेला शुरू, लाखों की संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु
Fri, 08 Apr 2022 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:45 PM IST
सार
सप्तमी के दिन सुबह बाहर वाले मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी वहीं शाम को अंदर वाले भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी। मेले को लेकर प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।
विज्ञापन
बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी में नवरात्र पर दो दिवसीय मुख्य मेला शुरू हो गया है। इन 2 दिनों में करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं के माता के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लेने की संभावना है। मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीसी शक्ति सिंह व एसपी वसीम अकरम अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वे हर पहलु को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
बेरी को पुलिस ने चारों तरफ से नाकेबंदी कर सील कर दिया है। श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर की तरफ भेजा जा रहा है। वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। वाहनों के लिए बेरी से बाहर सात स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
सप्तमी के दिन सुबह बाहर वाले मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी वहीं शाम को अंदर वाले भवन में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी। मेले को लेकर प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। कोरोना काल के दो साल बाद बेरी में माता का मेला लग रहा है।
विज्ञापन