{"_id":"68d1a39a88d200067a045ffa","slug":"maharaja-agrasen-was-given-a-saffron-tilak-and-a-procession-was-taken-out-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-732356-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महाराजा अग्रसेन को केसर का तिलक लगाकर निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महाराजा अग्रसेन को केसर का तिलक लगाकर निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
20 अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आरती करते अग्रबंधु। संवाद
रोहतक। विकास ट्रस्ट व महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से सोमवार को अग्रसेन जयंती समारोह मनाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी अग्रवाल समाज के लोग पीले कुर्ते में नजर आए। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर सुबह 9 बजे एक ईंट एक रुपया चैक पर ध्वजारोहण के साथ जयंती का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज, महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद महाराज, राजेश जैन और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने झंडारोहण किया। इसके बाद रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चैक पर बने मंदिर में सभी अतिथियों ने मिलकर महाराजा अग्रसेन को केसर का तिलक लगाकर लगाया व फूलों का हार पहनाकर 108 दीपक से उनकी आरती की।
शाम को उपायुक्त सचिन कुमार ने झंडी दिखाकर विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं भक्तों ने जगह-जगह अग्रसेन महाराज के रथ की आरती की। शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों ने झांकियों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रस्ट के प्रधान सुशील गुप्ता, पदाधिकारियों एवं सदस्य लोकेश जैन, राजीव जैन ने सभी अतिथियों को मोती की माला, बैज, पटका, पगड़ी व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, हरियाणा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, उद्योगपति सुरेंद्र जैन, उद्योगपति विजय तायल, प्रदीप जैन, दिनेश गुप्ता, ट्रस्ट के प्रधान सुशील गुप्ता मौजूद रहे।