फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mahapanchayat today, thousands of farmers reached the tikri border

महापंचायत आज, टीकरी बार्डर पर पहुंचे हजारों किसान

Fri, 26 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat today, thousands of farmers reached the tikri border
किसान महापंचायत के लिए पंजाब से पहुंची महिलाएं। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों को लेकर पिछले साल शुरू हुए किसान आंदोलन को 26 जनवरी शुक्रवार को एक साल पूरा हो रहा है। एक साल पूरा होने के पहले दिन वीरवार को आंदोलनकारियों के टीकरी बार्डर पड़ाव में आंदोलन के उन दिनों जैसी रौनक हो गई जब आंदोलन अपने पीक पर था। किसानों के करीब 20 किलोमीटर लंबे पड़ाव में बहार आ गई। पंजाब से हजारों महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच गए। 26 नवंबर शुक्रवार को यहां दो सभाएं होंगी। बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी सभा चलेगी और नयागांव चौक के पास भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

उगराहां ग्रुप की रैली के लिए वीरवार को देर रात तक किसान बहादुरगढ़ पहुंचते रहे। पंजाब से ट्रेन, बसों, ट्रैक्टरों और अपने निजी वाहनों के अलावा साइकिल द्वारा व पैदल चलकर भी कई लोग नयागांव चौक आए। नयागांव चौक के निकट 8 एकड़ जमीन में बनाया गया रैली स्थल पहले दिन ही भरा हुआ नजर आया। आधे मैदान में महिला किसानों की पीले रंग की ओढ़नी ही नजर आ रही थीं। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेता जसविंदर सिंह समेत कई नेताओं ने किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह उगराहां ने बातचीत में बताया कि शुक्रवार की महापंचायत में एक से सवा लाख के बीच लोग मौजूद रहेंगे। 50 हजार से अधिक महिलाओं के आने का अनुमान है। इस सभा को उगराहां खास तौर से संबोधित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों के नेताओं को भी रैली का न्योता दिया गया है। कई बड़े गायक, कलाकार, साहित्यकार, कर्मचारी नेता, व्यापारी और प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी रैली के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के पड़ाव में हर तरफ भाकियू उगराहां के झंडे दिखाई दे रहे हैं। रैली स्थल पर काफी संख्या में लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। मंच पर केवल चुनिंदा बड़े किसान नेता बैठेंगे। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल का कहना है कि रैली में लगभग 1600 गांवों से किसान शामिल होंगे। सभी गांवों से औसतन 100-100 महिला व पुरुष किसान शामिल हो रहे हैं। हरियाणा के भी 100 गांवों से रैली में किसानों की पर्याप्त भागीदारी रहेगी।

अब तक के कार्यक्रम के अनुसार ये सभी किसान 29 नवंबर को दिल्ली कूच के मौके पर टीकरी बार्डर पर रहेंगे। उस दिन 500 किसानों के ट्रैक्टरों से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। लेकिन 29 के दिल्ली कूच को लेकर अंतिम निर्णय 27 नवंबर को सिंघू बार्डर पर होने वाली एसकेएम की बैठक में होगा। उगराहां ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में आए किसान अपने-अपने गांव के किसानों के टेंटों में ठहरेंगे और वहीं अपने भोजन की व्यवस्था करेंगे। महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed