फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mahakumbh 2025: Abhay from Jhajjar came into limelight with name of IITN Baba, family wants to meet son

Mahakumbh 2025: आईआईटीएन बाबा के नाम से चर्चा में आए झज्जर के अभय, पिता बोले- परिवार चाहता है बेटे से मिलना

Thu, 16 Jan 2025 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Jan 2025 03:01 PM IST
सार

महाकुंभ में आईआईटीएन बाबा के रूप में चर्चित अभय सिंह का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अभय कहते हैं कि उन्होंने तंत्र-मंत्र भी सीखा है और भक्ति भी। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Abhay from Jhajjar came into limelight with name of IITN Baba, family wants to meet son
अभय सिंह, नागा संन्यासी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झज्जर के सासरौली गांव के अभय सिंह इन दिनों प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आईआईटीएन बाबा के रूप में चर्चित हो गए हैं। पिछले पांच दिन से वह प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने गए हैं। करीब दो साल पहले वे अपना घर भी छोड़ चुके हैं। पिछले 6 माह से उनका परिवार से भी संपर्क नहीं हुआ है। अभय का कहना है कि वह अपने आपको संत और साधु नहीं मानते, बल्कि वैरागी मानते हैं। वह ज्ञान की खोज में निकले हैं। अब ज्ञान चाहे कहीं से भी मिले। वे ज्ञान लेकर मुक्ति और मोक्ष के रास्ते पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह वकील हैं। वे झज्जर बार एसोसिएशन में प्रैक्टिस करते हैं। कर्ण सिंह ने बताया कि अभय की पढ़ाई झज्जर शहर के विभिन्न स्कूलों से हुई है। 12वीं पास करने के बाद अभय ने आईआईटी की कोचिंग ली और परीक्षा दी। इसमें अभय का काफी अच्छा रैंक आया। उन्होंने दिल्ली में दाखिला लेने के लिए कहा, लेकिन उसने आईआईटी मुंबई में एयरो स्पेस इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अभय ने मास्टर ऑफ डिजाइनिंग और फोटोग्राफी का कोर्स भी किया है। अभय ने दिल्ली में 6 माह तक कंपनी में भी काम किया। इसके बाद वह कनाडा चले गए। वहां पर लगभग ढाई साल कंपनी में काम किया। कंपनी का 36 लाख रुपये सालाना का पैकेज था। कोरोना के दौरान अभय वापस भारत लौट आए। उसके बाद दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंत्र-मंत्र भी सीखा और भक्ति भी
अभय सिंह का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभय कहते दिखाई दे रहे हैं कि उनको जो पसंद था, वही किया। ऐसा ही दूसरों को करना चाहिए। बीटेक करते हुए भी वह साइकोलॉजी पढ़ते थे। अभय कहते हैं कि उन्होंने तंत्र-मंत्र भी सीखा है और भक्ति भी। आईआईटीएन बाबा के रूप में चर्चित अभय एक किताब भी लिख चुके हैं।


अभय से मिलना चाहता है परिवार
अभय के पिता कर्ण सिंह कहते हैं कि परिवार अभय से मिलना चाहता है। उन्होंने पहले भी और अब भी मिलने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। वे कहते हैं कि बेटे को घर वापस लाने का मन करता है, लेकिन वह नहीं मानेगा। क्योंकि वह वैराग्य के मार्ग पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed