फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Magic collapsed due to collision with unknown vehicle, two died

अज्ञात वाहन की टक्कर से मैजिक पलटी, दो की मौत

Wed, 17 Mar 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Magic collapsed due to collision with unknown vehicle, two died
घटनास्थल पर पलटी गाड़ी। संवाद - फोटो : Jhjhar
नेशनल हाईवे-71 पर कुलाना गांव के पास मंगलवार की रात को झज्जर से रेवाड़ी की ओर जा रही एक मैजिक गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मैजिक चालक पूर्व सैनिक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही माछरौली पुलिस थाना प्रभारी रामजस के अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। जहां से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बुधवार को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के सीताराम गेट निवासी पूर्व सैनिक मनोज कुमार पुत्र मामचंद अपनी गाड़ी लेकर झज्जर से रेवाड़ी जा रहा था। बीच रास्ते में दिल्ली हवाई अड्डे पर नौकरी करने वाला लोहारी गांव निवासी पवन कुमार पुत्र शीशराम ने मनोज से लिफ्ट मांगी। जब वह गाड़ी में सवार होकर कुलाना गांव के पास पहुंचे तो मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी मौके पर पलट गई। इससे लगी गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही माछरौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों की तलाशी लेने के बाद उनकी पहचान के प्रयास किए। उनकी पहचान होने के बाद दोनों के शवों को सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर बुधवार की सुबह दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों के हवाले कर दिया। पवन कुमार हवाई अड्डे पर प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी है। जबकि सीताराम गेट निवासी मनोज की दो बेटी व एक बेटा है। तीनों बच्चे शादीशुदा हैं। मनोज कुमार सेना से सेवानिवृत्त होकर गाड़ी चलाने का काम करता था। मंगलवार की रात को किसी काम से वह रेवाड़ी जा रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरपूर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, माछरौली।

 शव को लेकर जाते मृतक के परिजन। संवाद

शव को लेकर जाते मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : Jhjhar

 सामान्य अस्पताल से शव को लेकर जाते मृतक के परिजन। संवाद

सामान्य अस्पताल से शव को लेकर जाते मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed