फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Madhu won the gold medal in the boxing competition.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मधु ने बॉक्सिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 15 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Madhu won the gold medal in the boxing competition.
झज्जर। जिले के गांव देवरखाना निवासी मधु कुमारी ने सीनियर राष्ट्रीय किक्बॉक्सिंग चैंपियनशिप स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही उसने एशियन चैंपियनशिप ने स्थान पक्का किया हैं।
विज्ञापन


इंदौर में आठ से 12 सितंबर तक सीनियर राष्ट्रीय किक्बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के 1200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी भार वर्ग में खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त, जिसमें हरियाणा राज्य के 27 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में शामिल होकर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए। इस दौरान हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के गांव देवरखाना की बेटी मधु कुमारी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग की रिंग फाइट इवेंट में सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उसने 12 से 21 दिसंबर तक कंबोडिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में अपना स्थान बना लिया है। भारतीय किक्बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार और अभिषेक जैन जनरल सेक्रेटरी ने सभी चयनित खिलाड़ियों बहुत-बहुत शुभकामनाएं अपना आशीर्वाद दिया। मधु की इस कामयाबी पर उनकी अकादमी के खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। कोच जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें भी बहुत गर्व महसूस हुआ है और उसकी इस सफलता पर मधु मेहनत बताया है। रिलायंस मेट सिटी के एचओडी रोमल राजन एवं लोकेश कापसे ने भी खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed