फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Made 36 thousand people of 39 gram panchayats aware

Jhajjar-Bahadurgarh News: 39 ग्राम पंचायतों के 36 हजार लोगों को किया जागरूक

Sun, 28 Jul 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Made 36 thousand people of 39 gram panchayats aware
झज्जर क्षेत्र में सामाजिक संस्था ब्रेक थ्रू के पदा​धिकारी महिला व बच्चों को जागरूक करते हु
झज्जर। ब्रेकथ्रू संस्था की तरफ से 10 जुलाई से चल रहे किशोर किशोरी मेला अभियान का समापन शनिवार को हो गया। संस्था की ममता मीना ने बताया कि यह अभियान झज्जर के 39 ग्राम पंचायत में 44 स्कूल में चलाया गया और लगभग 35 से 36 हजार लोगों को नाटक दिखाकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

ब्रेकथ्रू संस्था से पूनम ने कहा कि हमने काम के दौरान देखा कि घर का माहौल सही नहीं होने पर किशोर किशोरी और युवा अपनी पढ़ाई ठीक से नहीं कर पाते हैं। गांव में लाइब्रेरी भी नहीं है। घर में लड़की और महिलाओं के साथ मारपीट होती है। आज भी उनके साथ हिंसा हो रही है। हिंसा को लैंगिक भेदभाव बढ़ावा दे रही है। अनुराधा ने कहा कि हमने यह भी देखा की किशोर किशोरी और युवा अपने सपनों को लेकर अपने माता पिता से खुलकर बात नहीं कर पा रहे हैं। इस नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया है किशोर किशोरी और माता पिता के बीच दोस्ताना रिश्ता होना बहुत जरूरी है और वो एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील बने। इस अवसर पर अनूप, ब्रेकथ्रू टीम से अनुराधा, ममता मीना, पूनम रानी, राकेश कुमारी, वीरेंद्र, रघुवंश, दीपक, मुनीश, कनिका, मुस्कान, पूजा, सलोनी, निहार, मोहित, राम, शब्द, सिमरन, सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed