{"_id":"695c2642e43dfa5c350bd4a1","slug":"madam-there-are-no-lights-in-our-colony-and-its-full-of-garbage-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120064-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मैडम...म्हारी कॉलोनी में लाइटें नहीं, गंदगी की भरमार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मैडम...म्हारी कॉलोनी में लाइटें नहीं, गंदगी की भरमार है
विज्ञापन
फोटो-59: राजेश। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-31 की कबीर बस्ती कॉलोनी की महिलाओं ने अमर उजाला की ओर से आयोजित जनसंवाद में पहुंचीं नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी से कहा, म्हारी कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। भीषण गंदगी है, सीवर भी जाम। राठी ने तुरंत 10 लाइटें लगवा दीं। सफाई दरोगा को गंदगी दिखने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
अमर उजाला की ओर से आयोजित जनसंवाद में चेयरपर्सन सरोज राठी सोमवार दोपहर बस्ती पहुंचीं। लोगों ने कहा, कॉलोनी में बहुत समस्याएं हैं। चेयरपर्सन को पूरी कॉलोनी दिखाई। बस्ती से सटे औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा पड़ा था। लोगों ने कूड़ा उठवाने व सुंदरीकरण कराने की मांग की।
लोगों ने बताया कि वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ सीवर समस्या काफी है। सीवर लाइनों की सफाई कराई जाए। चेयरपर्सन ने नगर परिषद के जेई आकाश और जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अतुल त्यागी को समस्या का तत्परता से समाधान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि हमारे इलाके में स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हैं। कई महीने हो गए, कोई सुनवाई नहीं हो रही। चेयरपर्सन के निर्देश पर जेई आकाश 10 नई स्ट्रीट लाइटें लेकर बस्ती में पहुंचे और ठेकेदार से लगाने को कहा। जेई ने बताया कि लाइटें लगवाई जा रही हैं।