{"_id":"6a12f4877e1508b0650d5b27","slug":"luv-kush-football-league-begins-players-show-enthusiasm-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123993-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लव-कुश फुटबॉल लीग शुरू, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लव-कुश फुटबॉल लीग शुरू, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
फोटो-64: बहादुरगढ़ के लोवा खुर्द गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी व अतिथिगण। स
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। लोवा खुर्द गांव में रविवार सुबह लव-कुश फुटबॉल लीग-2026 का शुभारंभ हुआ। इसमें हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लव-कुश स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित लीग में अंडर-8, अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग की टीमों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि अनिल खत्री ने कहा कि खेल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। गांव स्तर पर आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
आयोजकों ने बताया कि लीग के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कोच सुदर्शन, विनय, रितु रानी, राहुल, चिराग, पराग, संदीप खेड़ी जट, कनव, शिवम, अशोक पहलवान, बलवान आदि मौजूद रहे।