Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lost his loved ones... found a connection through service; Rakesh turned his pain into strength.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अपनों को खोया...सेवा से नाता जोड़ा, राकेश ने दर्द को बनाई ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lost his loved ones... found a connection through service; Rakesh turned his pain into strength.
फोटो नंबर 71: कैंसर रोगियों की सेवा में जुटे राकेश और उनकी टीम के सदस्य। (संवाद)।
बादली। जिंदगी में अपनों को खोने का दर्द अक्सर इन्सान को अंदर तक तोड़ देता है, लेकिन बिहार के आरा निवासी 63 वर्षीय राकेश कुमार ने अपने इसी दर्द को दूसरों की सेवा का संकल्प बना लिया। पिता, मां, पत्नी और महज पांच साल की मासूम बेटी को कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के कारण खोने वाले राकेश कुमार आज कैंसर पीड़ितों और उनके परिजनों के लिए उम्मीद बन गए हैं।
विज्ञापन

अपने परिवार को बीमारी के हाथों खोने के बाद उन्होंने तय किया कि अब किसी दूसरे परिवार को बीमारी के मुश्किल दौर में अकेलेपन का अहसास नहीं होने देंगे। राकेश कुमार वर्ष 2023 से झज्जर के बाढ़सा स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (एनसीआई) में मरीजों और उनके तीमारदारों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले गरीब मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियों को देखकर उन्होंने उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का जिम्मा उठाया और सेवा का रास्ता चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए विश्राम सदन प्रबंधन ने उन्हें परिसर में ही निशुल्क मिनी स्टोर खोलने की सुविधा दी है। इस स्टोर में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए रोजमर्रा की जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाता है। यहां किसी तरह का मुनाफा नहीं कमाया जाता। उनका प्रयास रहता है कि बीमारी से जूझ रहे परिवारों को कम से कम छोटी जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े।
राकेश कुमार का कहना है कि अपनों को खोने का दर्द वह अच्छी तरह समझते हैं। बीमारी के दौरान मरीज और परिवार किस मानसिक और आर्थिक परेशानी से गुजरते हैं, इसका उन्हें व्यक्तिगत अनुभव है। अब कैंसर पीड़ितों की मदद करना ही उनके जीवन का उद्देश्य बन गया है। संवाद
जब तक शरीर में जान है तब तक करेंगे सेवा
राकेश कुमार ने जीवन में एक के बाद एक अपनों को खोया। पिता, पत्नी अर्चना और पांच साल की बेटी की गंभीर बीमारी से जबकि मां कुंती देवी को कैंसर ने छीन लिया। इस व्यक्तिगत त्रासदी के बावजूद उन्होंने खुद को सेवा के काम में लगा दिया। संकल्प है कि जब तक शरीर में जान है, वह जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों की सेवा करते रहेंगे।

तीन युवाओं का मिला साथ
करीब तीन साल पहले राकेश कुमार ने अकेले ही जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों की मदद का बीड़ा उठाया, लेकिन अब उपेन्द्र, विक्रम और गौतम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। चार लोगों की यह टीम एनसीआई बाढ़सा आने वाले कैंसर मरीजों और उनके परिजनों की जरूरतों को पूरा करने में जुटी है।

फोटो नंबर 71: कैंसर रोगियों की सेवा में जुटे राकेश और उनकी टीम के सदस्य। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed