फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lord Ram shot an arrow into Ravana's navel and he died.

Jhajjar-Bahadurgarh News: भगवान राम ने रावण की नाभि में तीर मारा और हो गया धराशायी

Sun, 13 Oct 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram shot an arrow into Ravana's navel and he died.
बहादुरगढ़। विजयदशमी शहर में हर्षोल्लास से मनाई गई। कई जगह छोटे-छोटे कई कार्यक्रम हुए। बड़ा कार्यक्रम पुरानी कोर्ट परिसर के मैदान में हुआ। यहां परोपकारी सभा महावीर मंदिर ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया। सभा ने नगर में हनुमान स्वरूपों की अगुआई में शहर में रामधुन यात्रा निकाली। जिसमें रामभक्तों ने जोश के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

रामधुन पर श्रद्धालु जमकर नाचे। दशहरा पर रावण का 51 फुट का पुतला रहा। रामजी ने शाम 6:02 बजे नाभि में तीर मारकर रावण वध/दहन किया। रावण के पुतले को दिनेश कौशिक सेवामूर्ति, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी समेत अन्य ने दहन किया। महावीर मंदिर के प्रांगण में सुबह 10 बजे सुंदर कांड का पाठ किया गया। तत्पश्चात् श्री हनुमान बनने वाले चारों महाराजों को ससम्मान ढोल नगाड़ों के साथ उनके घरों से मंदिर लाया गया।
विज्ञापन

दोपहर 2:30 बजे राम दरबार की झांकी व चारों हनुमान महाराजों की अगुआई में बैंड बाजों के साथ रामधुन यात्रा शुरू हुई। सैकड़ों राम भक्त शोभा यात्रा के रूप में महावीर मंदिर से चल कर पुरानी सब्जी मंडी, गांधी चौक व संकट मोचन शिव हनुमान मंदिर अयोध्या पुरी होते हुए पुराना कोर्ट परिसर ग्राउंड पहुंचे। यहां राम-रावण का युद्ध हुआ। जिसमें रामजी ने शाम 6:02 बजे रावण की नाभि में तीर मारकर रावण वध/दहन किया। वहीं भक्तों ने भगवान राम के जयकारे लगाए। इसके बाद आसमान गूंज उठा। संस्थाओं ने शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रामधुन यात्रियों का स्वागत किया। शोभा यात्रा में महावीर मंदिर के प्रधान जगदीश ऐलावाधी समेत सैंकड़ों महिला व पुरुष शामिल श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर नगर पार्षद अशोक शर्मा, राजेश कुमार, परोपकारी सभा उप प्रधान सुरेश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवराज पुनहानी, सहसचिव डा. विजय धमीजा, सह कोषाध्यक्ष राकेश मोंगिया मौजूद रहे।

इंसेट



इन स्थानों पर फूंके गए रावण के पुतले

शहर में किला मोहल्ला, नई बस्ती, लालचंद कॉलोनी, छोटूराम नगर, बादली रोड, नजफगढ़ रोड, लाइनपार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में रावण के पुतले जलाए गए। लालचंद कॉलोनी में बच्चों बद्री, अवी, मीताक्ष रोहिल्ला, प्रियांक, लविश, अमित, लोकेश, आकाश, दीपक, देव ने पुतले जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed