फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   looting from electricity bill workers

बिजली बिल क्लेक्शन कर्मियों से लूटे डेढ़ लाख

Mon, 19 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
looting from electricity bill workers
थाना साल्हावास के अंतर्गत आने वाले गांव खाचरौली के पास बिजली बिल क्लेक्शन कर्मियों से लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। बदमाशों की संख्या दो थी और वह बगैर नंबर की एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे। लुटेरों ने हथियारों के बल पर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने के साथ लुटेरों को काबू करने के लिए चारों तरफ की नाकाबंदी भी की, लेकिन लुटेरे पुलिस को गच्चा देने में कामयाब रहे। पुलिस मामले के हर पहलू को लेकर घटना की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार साल्हावास के गांव बिरोहड़ का प्रवीण पुत्र राजकुमार व भूरावास गांव निवासी दीप
विज्ञापन

पुत्र ज्ञानचंद बिजली विभाग के बिल वितरण व कैश क्लेक्शन करने वाली टीडीएस कंपनी में काम करते है। दोनों रविवार को खाचरौली, बिरोहड़ व अन्य गांव में बिजली बिल क्लेक्शन के लिए अपनी कार में निकले थे। पुलिस को दी शिकायत में उक्त दोनों कर्मियों का कहना है कि उन्होंने डेढ़ लाख रूपए बिजली बिल क्लेक्शन भी कर लिए थे। जब वह खाचरौली से बिरोहड़ गांव में बिजली बिल क्लेक्शन करने के लिए जा रहे थे तो उसी दौरान ही एक बगैर नंबर की स्पलेंडर बाइक पर आए और ओवरटेक कर उनकी कार को रूकवा लिया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते लुटेरों ने हथियार निकाल लिया और उनकी कार में रखे रुपये छीनकर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना उसी समय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झज्जर अपराध शाखा के इंचार्ज योगेश हुड्डा व साल्हावास थाना इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

घटना में उलझे हैं कई पेंच
लूट की वारदात में अभी काफी पेंच उलझे हुए हैं। जब कैश लेकर कार में जा रहे कर्मियों के सामने बाइक लगाई तो उन्होंने बचाव का प्रयास क्यों नहीं किया। वहीं कार की चाबी भी आरोपी युवक उनसे छीनकर नहीं ले गए। ऐसे में काफी सवाल हैं जो कि पुलिस विभाग को भी सोचने पर मजबूर किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया जा चुका है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है, जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिस प्रकार की स्थिति सामने आई, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सुुरेश हुड्डा, एसएचओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed