फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Long queues of farmers formed to buy DAP.

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएपी लेने के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन

Sat, 13 Jun 2026 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
Long queues of farmers formed to buy DAP.
12jjrp11- इफको केंद्र पर डीएपी लेने के लिए कंप्यूटर पर रिकार्ड चेक करता कर्मचारी। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर शुक्रवार को किसानों को डीएपी बैग वितरित किए गए। डीएपी लेने के लिए किसान सुबह से ही लाइनों में लगे रहे। इसके बाद शाम को कुछ किसानों को बिना डीएपी लिए खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अनाज मंडी में स्थित इफको केंद्र पर वीरवार को 800 बैग डीएपी के बैग आए थे जिनको शुक्रवार के दिन मशीन में चढ़ाया गया। इसके बाद किसानों को वितरित करना शुरू किया गया। तेज गर्मी में सुबह से ही डीएपी लेने के लिए किसान लंबी लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन

डीएपी लेने के लिए आने वाले किसानों को उनके नंबर अनुसार डीएपी के बैग वितरित किए गए। पिछले लंबे समय से किसान डीएपी की मांग कर रहे थे जिसके बाद डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ देखने को मिली। किसानों को एक एकड़ जमीन के अनुसार एक बैग डीएपी का दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दुकान पर नहीं पहुंच रहा डीएपी व यूरिया
शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान में पिछले लंबे समय से यूरिया नहीं आया है। डीएपी आए भी एक माह से ज्यादा का समय हो गया है। उप-प्रबंधक की तरफ से कई बार यूरिया व डीएपी की मांग भेजी गई है लेकिन इसके बाद भी यूरिया व डीएपी के लिए इंतजार करना पड़ा है। यहां पर यूरिया व डीएपी लेने के लिए आने वाले किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।



कई बार यूरिया व डीएपी की मांग भेजी गई है लेकिन अभी तक यूरिया व डीएपी नहीं मिला है। किसान लगातार यूरिया व डीएपी की मांग कर रहे हैं।
- बालकिशन शर्मा, उप प्रबंधक, एचएलआरडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed