{"_id":"671035a95525cd626e047134","slug":"long-distance-buses-will-not-be-available-today-bahadurgarh-news-c-199-1-sroh1006-124437-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आज नहीं मिलेंगी लंबी दूरी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आज नहीं मिलेंगी लंबी दूरी की बसें
Thu, 17 Oct 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जो कि वीरवार को पंचकूला जाएंगी।
जींद। पंचकूला में होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में वीरवार को जींद डिपो से 125 से अधिक बसें लगाई गई हैं। यह बसें लोगों को लेकर पंचकूला जाएंगी। इन बसों में से 40 बस कैथल डिपो को भेजी जाएंगी। डिपो में कुल 169 बसें हैं इनमें से अधिकांश बसें जाने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। जींद से अलसुबह चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार, मथुरा, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र जैसे लंबे रूट पर बसें नहीं चलेंगी। 162 प्राइवेट बसों के सहारे ही यात्रियों को रहना पड़ेगा।
इतनी संख्या में रोडवेज बसें जाने पर आम यात्रियों को वीरवार को कहीं भी जाने के लिए रोडवेज बस नहीं मिलेगी। उन्हें केवल पंजाब रोडवेज और निजी परिवहन समिति की बसों के सहारे ही यात्रा करनी पड़ेगी। इसलिए यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि रोडवेज बसों के सहारे सफर न करें।
फिलहाल जींद डिपो में इस समय 169 बस हैं। 125 बस जाने पर यात्रियों के लिए केवल 44 बस ही बचेंगी। इनमें से आठ-दस बसें तो ब्रेक डाउन रहती हैं। बसों की कमी के कारण लंबे रूटों पर भी यात्रियों को बसें नहीं मिलेंगी। जींद से अलसुबह चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार, मथुरा, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र जैसे लंबे रूट पर बसें नहीं चलेंगी। वहीं परिवहन विभाग ने पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि महाप्रबंधक कार्यक्रम के लिए लगाई गई बस के रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक व परिचालकों के नाम व मोबाइल नंबर जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएंगे। कार्यक्रम में जाने वाले लोगों के लिए बसों में खान-पान की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा करवाई जाएगी। इसके अलावा दो-दो बस स्पेयर में रखने के लिए कहा गया है ताकि बस खराब होने की स्थिति में दूसरी बस उपलब्ध करवाई जा सके। ऐसे में लंबे रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। वहीं हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना, पानीपत जैसे लोकल रूट पर निजी बस चलने से यात्रियों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
बॉक्स
ट्रेन का विकल्प बेहतर
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बसों के जाने से लोगों के पास दिल्ली-बठिंडा जाने के लिए टे्रनों का ही विकल्प रहेगा। ऐसे में लोग जींद से कुरुक्षेत्र, दिल्ली व लुधियाना के लिए ट्रेन का सहारा ले सकते हैं। कैथल और कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्री जींद से सुबह चार बजकर दस मिनट, सुबह साढ़े आठ बजे, शाम पांच बजकर 50 मिनट पर ट्रेन पकड़ सकते हैं। इसके अलावा लुधियाना जैसे रूट के लिए जींद से यात्री अंडमान एक्सप्रेस, मेल एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों का सहारा ले सकते हैं। रोहतक तथा दिल्ली जाने के लिए यात्री पातालकोट एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस में सफर कर सकते हैं।
वर्जन
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जींद डिपो से लगभग 125 बस जाएंगी, जिसमें से कैथल डिपो के लिए 40 बस भेजी जाएंगी। इसको लेकर लंबे तथा लोकल रूट प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूटों पर बसों को चलाया जाएगा।
-- नरोत्तम शर्मा, प्रबंधक, रोडवेज बस डिपो जींद