फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lok Sabha elections were discussed in the meeting of BJP workers

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनावों पर हुआ विचार विमर्श

Sun, 17 Mar 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 17 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections were discussed in the meeting of BJP workers
-फोटो 58 : बैठक में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करते प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा व
बहादुरगढ़। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर यादव के सेक्टर-6 निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही लोकसभा चुनाव पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा मौजूद रहे। सभी नेताओं का शेखर यादव ने स्वागत किया।
विज्ञापन

संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व नीतियों के कारण हरियाणा प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा में बना हुआ है और यही कारण है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश की जनता सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को रिकॉर्ड वोटों से जीताने का काम करेगी। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी कार्यकर्ता रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकास को निरंतर जारी रखकर हरियाणा प्रदेश का विकास करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार से हरियाणा प्रदेश की जनता खुश है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा झज्जर के कार्यकर्ता रोहतक लोकसभा में कमल खिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, एडवोकेट बलवीर सिंह, बिजेंद्र दलाल, सुनीता चौहान, दिनेश शेखावत, भीम सिंह प्रणामी, मंडल अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, युद्धवीर भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed