फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lohri festival celebrated with pomp in Jhajjar, rewari and peanuts were widely distributed

Jhajjar: धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व; आसमान में पतंग ही पतंग नजर, खूब बंटी रवड़ी और मूंगफली

Sun, 14 Jan 2024 11:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jan 2024 11:39 AM IST
सार

लोहड़ी शब्द में ल का मतलब लकड़ी, ओह से गोहा यानी जलते हुए सूखे उपले और ड़ी का मतलब रेवड़ी से होता है, इसलिए इस पर्व को लोहड़ी कहा जाता है। लोहड़ी के बाद मौसम में परिवर्तन होना शुरू हो जाता है और ठंडक का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है।

विज्ञापन
Lohri festival celebrated with pomp in Jhajjar, rewari and peanuts were widely distributed
लोहड़ी मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को बाजारों में चहल-पहल दिखी। लोग लोहड़ी पर्व को लेकर रेवड़ी, गज्जक, मूंगफली की खरीददारी करते हुए नजर आए। वहीं लोगों ने पर्व को देखते हुए नए कपडे़ डाले और शाम को लोहड़ी जलाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। लोगों ने अग्नि के इर्द-गिर्द परिक्रमा की और अग्नि में गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न आदि अर्पित किए।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने डीजे व ढोल की थाप पर नृत्य भी किया। लोहड़ी शब्द में ल का मतलब लकड़ी, ओह से गोहा यानी जलते हुए सूखे उपले और ड़ी का मतलब रेवड़ी से होता है, इसलिए इस पर्व को लोहड़ी कहा जाता है। लोहड़ी के बाद मौसम में परिवर्तन होना शुरू हो जाता है और ठंडक का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है। वहीं पर्व के चलते बाजार में जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब हुई पतंगबाजी
लोहड़ी के पर्व पर खूब पतंगबाजी भी हुई। पूरे आसमान में पतंग ही पतंग नजर आई। युवा टोली पतंगबाजी करते हुए दिखी। युवा एक-दूसरे की पतंग काटकर काफी खुश नजर आए। पूरे आसमान में शनिवार को पतंग ही पतंग नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed