{"_id":"68a4d7c12febd3c3b100557b","slug":"little-wrestler-is-planting-trees-to-keep-the-environment-clean-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116900-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यावरण को साफ रखने के लिए लगा रहे पौधे नान्हा पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यावरण को साफ रखने के लिए लगा रहे पौधे नान्हा पहलवान
विज्ञापन
-फोटो 64 : निलौठी गांव में मंदिर में पौधा लगाते नान्हा पहलवान। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव निलौठी निवासी नान्हा पहलवान खेलों में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। कभी दौड़ तो कभी अपने भार वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल हासिल कर रहे हैं। वहीं उन्होंने पर्यावरण को साफ सुथरा करने का बीड़ा भी उठाया है। पिछले तीन वर्षों में वे अपने गांव के साथ-साथ अन्य ग्रामीण इलाकों में एक हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 300 पौधे, वर्ष 2024 में 350 और इस वर्ष अब तक 400 पौधे रोपित कर चुके हैं। वर्ष 2023 और 24 में लगाए गए पौधे वृक्ष का रूप ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे सरकारी स्कूलों, मंदिरों और धर्मशालाओं के साथ सड़कों के किनारे पौधे लगा चुके हैं। तीन बार खेलों में नेशनल मेडलिस्ट चुने गए हैं।
-फोटो 64 : निलौठी गांव में मंदिर में पौधा लगाते नान्हा पहलवान। स्रोत पाठक
-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
-फोटो 64 : निलौठी गांव में मंदिर में पौधा लगाते नान्हा पहलवान। स्रोत पाठक