फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Like astrology, the AYUSH department will prepare the health horoscope of the public

Jhajjar-Bahadurgarh News: ज्योतिष की तरह आयुष विभाग तैयार करेगा जनता की स्वास्थ्य कुंडली

Sun, 22 Dec 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 22 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Like astrology, the AYUSH department will prepare the health horoscope of the public
21jjrp06- झज्जर। सिविल अस्पताल में ​स्थित पंचकर्म केंद्र। संवाद
रवि दलाल
विज्ञापन

झज्जर। जिस प्रकार ज्योतिष हाथ, गृह नक्षत्र के जरिए व्यक्ति की कुंडली तैयार करते हैं, उसी प्रकार अब आयुष विभाग भी जनता का प्रकृति परीक्षा कर स्वास्थ्य कुंडली तैयार करेगा। इसके लिए आयुष विभाग की तरफ से प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया हुआ है।
लोगों की प्रकृति को जानकर भविष्य में होने वाली बीमारियों से किस प्रकार बचा जा सकेगा। इसमें अब जिन लोगों का प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है, उन लोगों के ई-डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं। व्यक्ति को भविष्य में किस प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं और उनसे किस प्रकार बचा जा सकता हैं। इसकी जानकारी व्यक्ति का प्रकृति परीक्षण कर पहले ही दे दी जाएगी। इसके लिए आयुष विभाग की तरफ से जिले के 18 वर्ष की आयु से ऊपर सभी नागरिकों का प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आयुष विभाग की तरफ से लोगों की प्रकृति को जानकर उनका डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें लोगों के बालों के रंग, शरीर की लंबाई, वजन अलग-अलग पैमानों से व्यक्ति की प्रकृति जानकर वात, पित्त, दवंदज, कफ की प्रकृति जानी जाएगी। इसमें लोगों की शारीरिक और मानसिक रूप से किस प्रकार की बीमारी हो सकती है। इसके बचाव की सलाह दी जाएगी। खानपान में किस प्रकार सुधार किया जा सकता है, क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए और किस मौसम में क्या करना चाहिए। इसके लिए मरीज के पास पहले से ही ई-डिजिटल कार्ड के माध्यम से बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिसंबर तक चलेगा अभियान : आयुष विभाग की तरफ से 26 नवंबर से देश का प्रकृति परीक्षण करने के लिए देश के हर जिले में अभियान की शुरूआत की थी। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य लोगोंं को अधिक से अधिक आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना और लोगों के स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed