फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Light, steady rain led to waterlogging in the

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिमझिम बारिश से गलियों में हुआ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Light, steady rain led to waterlogging in the
फोटो नंबर-30बरसात से पुरानी कचहरी मार्ग पर भरा पानी। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में वीरवार रात को हुई रिमझिम बारिश ने ठंड की शुरूआत कर दी है। नारनौल में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे सुबह के समय हल्की ठंड बनी रही व दोपहर के समय लोगों को पंखे की रफ्तार धीमी करनी पड़ी।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के चलते पुरानी कचहरी, शिव कॉलोनी, जमालपुर, नई सराय, पुल बाजार, सीआईए रोड, स्टेडियम रोड व रेलवे अंडरपास सहित विभिन्न स्थानों व वार्ड की गलियों में पानी जमा रहा। जिससे आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी मौसम प्रणाली के प्रभाव से क्षेत्र में तेज हवा, बूंदाबांदी व बारिश की गतिविधियां बनी हुई है। इस मौसम प्रणाली के क्षेत्र से आगे निकल जाने के बाद क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अक्तूबर के अंत व नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते तापमान में गिरावट बनी रहेगी। शुक्रवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed