फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khushboo takes first place in the

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्वोत्तम माता पुरस्कार स्पर्धा में खुशबू प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Khushboo takes first place in the
कनीना। महिला एवं बाल विकास परियोजना कनीना के तत्वावधान में उन्हाणी सर्कल में सर्कल स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता हुई। नेतृत्व सर्कल सुपरवाइजर मनीषा यादव ने किया। प्रश्नोत्तरी में खुशबू ने प्रथम, सपना ने द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान पाया। एएनएम नवीन ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण पर सवाल पूछे।
विज्ञापन


नगरपालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने कहा कि स्वस्थ मां ही बच्चे के बेहतर विकास की नींव है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और बच्चों के समय पर टीकाकरण का आह्वान किया। महिलाओं को बाल वाटिका से जैविक सब्जियां उगाने की जानकारी दी गई और कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। विजेताओं को प्रोत्साहन राशि बैंक खातों में भेजी जाएगी। पार्षद नीलम देवी, सवाई सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed