फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   life imprisonment, to killer, one lakh fine, jhajjar

पीट-पीटकर हत्या करने वाले को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

Thu, 05 Jan 2017 01:00 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर Updated Thu, 05 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment, to killer, one lakh fine, jhajjar
court shimla
जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस दहिया की कोर्ट ने बुधवार को पीट-पीटकर हत्या किए जाने के एक मामले में दोषी को उम्रकैद तथा एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार सितंबर 2012 में गांव धनिया निवासी धर्मपाल की एक व्यक्ति से मार-पिटाई में मौत हो गई थी। इस मामले में इसी गांव के रमेश को आरोपी ठहराया गया था। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार रमेश व धर्मपाल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप था कि इसी कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ा कि रमेश ने धर्मपाल पर जमकर लात-घूसों से प्रहार किया।
विज्ञापन


इसी के चलते धर्मपाल को पेट में गहरी चोटें आई। बाद में उपचार के दौरान 27 सितंबर को धर्मपाल की मौत हो गई थी। इस मामले में रमेश के खिलाफ भादस की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसके चलते बुधवार को झज्जर के जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस दहिया की अदालत ने आरोपी रमेश को उम्रकैद व एक लाख रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पांच लोगों को सात-सात साल की सजा
एक अन्य मामले में इसी अदालत ने पांच लोगों को हत्या के प्रयास में सात-सात साल की सजा सुनाई है। मामला झज्जर जिले के सदर बहादुरगढ़ थाने का है। दर्ज मामले के अनुसार दिल्ली के उदयाभान ने रामू, अमित, जोनी पुत्रान रमेश व दिल्ली सुलतानपुरी के अजीत के साथ मिलकर एक व्यक्ति को जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में उनके खिलाफ बहादुरगढ़ सदर थाना में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। पैरवी के दौरान आरोपी कोई युवक अदालत के सामने ऐसा कोई भी प्रमाण नहीं दे पाए जिस पर उनके खिलाफ  मामला झूठा साबित होता हो। अदालत ने इन सभी आरोपियों को सात-सात की सजा व 25-25 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed