फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Life disrupted due to fog, pollution level dropped due to strong wind

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त, तेज हवा से प्रदूषण का स्तर गिरा

Fri, 29 Dec 2023 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to fog, pollution level dropped due to strong wind
बहादुरगढ/ झज्जर। ठंड और कोहरे ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दृश्यता 15 मीटर के आसपास रही। वीरवार को हवा चलने से प्रदूषण में राहत मिली है। अब हवा साफ होने लगी है। एक्यूआई 190 दर्ज किया गया। कोहरे के मौसम में भी महिलाएं रेलवे टै्रक को पार करने में जान जोखिम में डाल रही हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। दो दिन के लिए भी मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अंदेशा जताया है। तीन दिनों में तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना जताई है। अभी हवाओं की गति तेज नहीं है। इस कारण कोहरा कम नही हो रहा है। अगले दो दिन भी हवाओं की गति तेज होने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे की वजह से लोगों को ड्राइविंग में, बाहर निकलने में दिक्कतें आ रही हैं। ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। मौसम विभाग की ओर से 30 और 31 दिसंबर को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गेहूं और सरसों की फसल को फायदा
कोहरा की फुहार गेहूं और सरसों की फसल के लिए लाभदायी है। इससे फसलों को नमी और पानी की पूर्ति हो जाएगी। इसके बाद पड़ने वाली ठंड भी फसलों को फायदा पहुंचाएगी।कोहरा शहरी क्षेत्रों में कम और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने में मिल रहा है। खासकर सिंचित क्षेत्र में इसका असर ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 54 : कोहरे के मौसम में रेलवे टै्रक को जान जोखिम में डालकर पार करती महिला।

-फोटो 55 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को छाया कोहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed