{"_id":"68f3df2861fab0810701e284","slug":"let-the-lamps-burn-but-let-there-be-no-smoke-celebrate-a-safe-diwali-with-green-crackers-bahadurgarh-news-c-199-1-sroh1009-142657-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दीप जले पर धुआं न उड़े..ग्रीन पटाखों संग मनाएं सुरक्षित दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दीप जले पर धुआं न उड़े..ग्रीन पटाखों संग मनाएं सुरक्षित दिवाली
Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी01: डॉ. रघुवीर पूनिया।
जींद। दीपावली नजदीक आते ही प्रशासन तैयारियों में जूट गया है। प्रशासन ने लोगों से एडवाइजरी जारी कर पटाखों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके अलावा ग्रीन पटाखों का उपयोग करने की सलाह दी है।
साथ ही कहा है कि दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाला प्रदूषण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। विशेष रूप से बच्चों को पटाखों से दूर रखने की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को पटाखे जलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और उन्हें कम शोर वाले पटाखों का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा, पटाखों के धुएं से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य बताया गया है। खासकर उन लोगों को जिन्हें अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस या अन्य सांस संबंधी समस्याएं हैं।
विज्ञापन
उन्हें इस दिन घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। पटाखों के धुएं से आंखों में जलन, एलर्जी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा, प्रदूषण का स्तर इस दिन काफी बढ़ जाता है। इसके कारण सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को गंभीर परेशानी हो सकती है।
इसलिए जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके साथ ही, उन्होंने पटाखों के कारण होने वाली जलन या चोट के मामलों में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।
ऑन-कॉल ड्यूटी पर चिकित्सक
नागरिक अस्पताल में इस त्योहार के दौरान किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों को ऑन-कॉल ड्यूटी पर रखा गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध हो सके। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी में विशेष जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी ताकि मरीजों को त्वरित और प्रभावी उपचार मिल सके।
ग्रीन पटाखों का उपयोग करने की अपील
प्रशासन ने यह भी अपील की है कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाएं और कम से कम पटाखों का उपयोग करें। वहीं लोगों से ग्रीन पटाखों का उपयोग करें जो कम प्रदूषण फैलाते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों को पटाखे जलाते समय बड़ों की देखरेख में रहने की सलाह दी ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
वर्जन
यह त्योहार सभी के लिए खास होता है। इस दिन लोग खुशी में पटाखे बजाते हैं और आतिशबाजी करते हैं। इसके साथ लाेगों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह त्योहार मनाना चाहिए, ताकि इस दिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक दिवाली पर ऑन कॉल रहेंगे।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद