फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Let the colors of Phagun fly with the village, see the spring has come, Matwari Re...

Jhajjar-Bahadurgarh News: फागुन के रंग उड़े पुरवा के संग चले, देखो आई बसंत मतवारी रे...

Fri, 09 Feb 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Let the colors of Phagun fly with the village, see the spring has come, Matwari Re...
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर कार्यक्रम में संस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए कलाका
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में शुक्रवार को वसंत उत्सव आयोजित किया गया। इसमें गीत और नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने ''''''''फागुन के रंग उड़े पुरवा के संग चले, देखो आई बसंत मतवारी रे'''''''' वसंत गीत प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। सर्दी की गुनगुनी धूप से खुशगवार मौसम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण संगीतमय हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में झज्जर के उप मंडल अधिकारी राकेश सैनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अधिक जागरूक और ज्ञानवान है, क्योंकि अब पहले से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थी इनका सदुपयोग करें क्योंकि इस उम्र में जिज्ञासा ज्यादा होती है और परिपक्वता कम होती है। संयम से कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। तनाव को दूर करने के लिए योग करें और बुरी आदतों से दूर रहें। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने और मंच की झिझक दूर करने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डॉ. तमसा और डॉ. जगबीर ने किया। मंच संचालन डॉ. कविता ने किया। प्रतियोगिताओं का निर्णय प्राध्यापिका सुनीता बेनीवाल, डॉ. टीना चावला, डॉ. अंजू बाला और मोनिका सिंगला ने किया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। हरियाणवी समूह गान और फिल्मी समूह गान की प्रस्तुति भी शानदार रही। एनसीसी कैडेट्स ने संदेशे आते हैं गीत पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेट राघवेंद्र ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम

गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के सचिन ने पहला स्थान, बीए तृतीय वर्ष की मुस्कान ने दूसरा स्थान और बीए द्वितीय वर्ष के हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस में बीएससी मेडिकल द्वितीय वर्ष की मेघा ने पहला स्थान, बीए तृतीय वर्ष की खुशबू ने दूसरा स्थान और एमए प्रथम वर्ष की किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में बीए तृतीय वर्ष की नीलम, उमा, कोमल, मनीषा और प्रीति ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की दिव्या, मीनाक्षी और चंचल ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि बीए प्रथम वर्ष की निशा, पायल और मोनिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed